गोंडा थाना परसपुर पुलिस द्वारा सीमा विवाद में 01 महिला सहित 07 पशु व्यापारी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार बना चर्चा का विषय इधर-उधर घूमते भूख प्यास से बेहाल सैकड़ों पशु। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( थाना परसपुर पुलिस द्वारा सीमा विवाद में 01 महिला सहित 07 पशु व्यापारी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार बना चर्चा का विषय)

गोंडा परसपुर थाना क्षेत्र में सीमा विवाद में हुई किरकिरी से बौखलायी परसपुर की पुलिस ने राजस्थान के एक महिला समेत सात पशु व्यापारियों को ही मुल्जिम बनाकर जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद से भूख प्यास से बेहाल व्यापारी के दो सौ पशु इधर उधर भटक रहे है। वहीं पशुओं को बेसहारा करने वाले मौन है। राजस्थान के पशु व्यापारी अच्छी नस्ल के पशुओं को लाकर परसपुर के बहुवन मदार मांझा, डेहरास, विशुनपुर कला, मरचौर, गजसिंहपुर समेत तमाम क्षेत्र में घूम घूम कर बिक्री कर रहे थे। पशुओं के बिक जाने पर वाहनों से मंगा लेते थे। बीते गुरुवार की शाम को घाघरा नदी की तलहटी में डेरा जमाये व्यापारी ट्रक से पशुओं को उतार रहे थे कि शाहपुर चौकी की पुलिस पहुंच गई।पुलिस को देखकर डर के मारे व्यापारी व ट्रक चालक छिप गये। पुलिस ने घटनास्थल बाराबंकी जिला की होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। बाराबंकी की पुलिस अपने पर उतर आई और स्थल की राजस्व कर्मियों से नाप करा डाला नाप में पशु व ट्रक मौजूदगी का स्थान गोंडा जिला में निकला।जिसके चलते परसपुर की पुलिस की खूब फजीहत हुई।फजीहत से बौखलायी पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता ,गोवध निवारण व एम बी एक्ट मुकदमा दर्ज करके ट्रक व दो बाइक को कब्जे में ले लिया। वहीं अपने पशुओं की देखभाल करने वाले राजस्थान प्रांत के जिला बूंदी थाना डवलाना के रहने वाले वृद्ध पशु व्यापारी केश्या को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ करके गन्ना के खेत में छिपे बैठे बलबीर, रामसिंह, कल्लू, श्रवण, बृजभान व शांती समेत सात व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया।व्यापारियों के गिरफ्तार हो जाने के बाद से उसके करीब दो सौ पशु बेसहारा होकर भूख प्यास से बेहाल इधर उधर भटक रहे है।भूख से तडप करके एक गाय की मौत भी हो चुकी है। प्रभारी थानाध्यक्ष शेषमणि ने बताया कि पकड़े गए सात लोग व्यापारी नही बल्कि पशु तस्कर थे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!