सहारनपुर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी की 05 स्कूटी बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी की 05 स्कूटी बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर एसएसपी डाॅ विपिन ताड़ा एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देश पर अब आई वाहन चोरों की सामत थाना कोतवाली नगर प्रभारी सतेन्द्र सिंह नागर की पुलिस टीम ने आज एक वाहन चोरी की घटना का मात्र 10 घंटे में जोरदार खुलासा करते हुए,3 शातिर वाहन चोरो को चोरी की 5 स्कूटी सहित किया गिरफतार।आपको बता दें,कि नुमाइश केम्प के गोपाल नगर निवासी गौरव कुमार तनेजा ने कल कोतवाली नगर पहुंचकर कुछ अज्ञात चोरो द्वारा अपनी स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, स्कूटी चोरी होने की घटना को कोतवाली नगर प्रभारी सतेन्द्र सिंह नागर द्वारा गम्भीरता से लेते हुए एक टीम का गठन कर वाहन‌ चोरो के पीछे लगा दी।आज उपनिरीक्षक एवम नुमाइश केम्प चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग पर थे,कि अचानक उन्हें सूचना मिली,कि कुछ वाहन चोर यहा कृषि विज्ञान केन्द्र स्थित गोपाल नगर के पास खड़े होकर वाहन चोरी की योजना बना रहे हैं,चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा ने बिना कुछ देरी किए अपनी पुलिस टीम कांस्टेबल अश्वनी,कपिल व सोनू के साथ क़ृषि विज्ञान केंद्र की और दौड लगा दी,जैसे ही पुलिस टीम कृषि विज्ञान केन्द्र के पास पहुंची,जैसे ही वाहन चोरो ने पुलिस टीम को अपनी और आते देखा,तो वह अपनी स्कूटी स्टार्ट कर भाग खड़े हुए,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने अपनी जांबाजी का परिचय देते हुए कुछ ही दूरी पर इनकी घेराबंदी करते हुए इन्हें पकड़ लिया,पकड़े गये तीनों वाहन चोरों अमित कश्यप पुत्र राधेश्याम मूल निवासी बुढाखेडा संतलाल-थाना रामपुर मनिहारान व हाल निवासी ग्राम माहिपुरा थाना जनकपुरी,संजीव‌ पुत्र मदन लाल निवासी कृष्णा धाम कालोनी चकहरेटी थाना जनकपुरी एवम इब्राहिम पुत्र शफीक निवासी नूर बस्ती के कब्जे मोके से एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई,तथा इनकी निशानदेही पर अन्य चार और चोरी की स्कूटिया बरामद की गई।आपको बता दें,कि इस तेज तर्रार पुलिस टीम ने मात्र 10 घंटे में किया इस वाहन चोरी का जोरदार खुलासा। समाचार लिखे जाने तक पकड़े गए वाहन चोरों की जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।

 ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!