औरया थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 120ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

( थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 120ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.01.2024 को चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रहीश कुरैशी उर्फ सानू पुत्र वसीम कुरैशी नि० दलेल नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया को ग्राम लक्ष्मण की मडैया से करीब से 100 मीटर पहले पोल्ट्री फार्म के पास थाना अजीतमल जनपद औरैया मय 120 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल पर मु०अ०सं० 16/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम अभियुक्त रहीश कुरैशी उर्फ सोनू उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्त थाना कोतवाली अजीतमल का चिन्हित गौ माफिया है जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. रहीश कुरैशी उर्फ सानू पुत्र वसीम कुरैशी नि० दलेल नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 16/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
2. मु0अ0सं0 184/2017 धारा उ०प्र० गुण्डा एक्ट, थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
3. मु0अ0सं0 228/2018 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध अधिनियम, थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
4. मु0अ0सं0 433/2019 धारा 147/224/225/332/353 भादंवि, थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
5. मु0अ0सं0 97/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि०, थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
6. मु0अ0सं0 462/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
7. मु0अ0सं0 198/2016 धारा 3/5/8 उ०प्र० गोवध निवारण अधिनियम, थाना अजीतमल जनपद औरैया ।

बरामदगी विवरण-
1. 120 ग्राम नाजायज चरस ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार
2. हे0का0 266 रामभरत
3. का0 932 मदनलाल

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!