मऊरानीपुर गरौठा चौराहे पर आगामी 22 जनवरी को होने वाले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस जवानों को किया गया जागरूक। ( सत्येंद्र कुमार की खास रिपोर्ट )

( गरौठा चौराहे पर आगामी 22 जनवरी को होने वाले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस जवानों को किया गया जागरूक )

उत्तर प्रदेश मऊरानीपुर नगर के गरौठा चौराहे पर देर शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस ने बलबाइयों से निपटने के लिए मॉकड्रिल किया। आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व किसी भी तरह की आशंका अनहोनी और बलबे से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आज मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकार लक्ष्मीकांत गौतम एवं कोतवाली प्रभारी जेपी पाल की मौजूदगी में देर शाम गरौठा चौराहे पर बलवाइयों से निपटने के लिए मॉकड्रिल किया गया। जिसमें पुलिस के जवानों के द्वारा दंगाइयों से कैसे निपटा जाए अभ्यास किया गया। इसके साथ ही मौके पर एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद रही की आपात स्थिति में कैसे भी करके स्थिति को नियंत्रण में किया जाए। गरौठा चौराहे पर हुए मॉकड्रिल के चलते अचानक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तो वही बड़ी संख्या में लोग मॉकड्रिल को देखने के लिए मौके पर मौजूद रहे।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!