कानपुर थाना बिठूर क्षेत्र में वृद्ध मां ने बहु व बेटे की प्रताड़ना से ऊबकर प्रशासन से लगाई जान बचाने की गुहार। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट

 

( थाना बिठूर क्षेत्र में वृद्ध मां ने बहु व बेटे की प्रताड़ना से ऊबकर प्रशासन से लगाई जान बचाने की गुहार )

उत्तर प्रदेश कानपुर बिठूर वृद्ध मां ने बेटे व बहू पर लगाया लूट और जान से मारने की कोशिश का आरोप। अपने इकलौते बेटे और बहू परेशान होकर एवं बिठूर पुलिस की लचर कार्रवाई से असंतुष्ट हिंदूपुर बिठूर में रहने वाली 75 वर्षीय शकुंतला यादव को चलने में दिक्कत, आंखों से कम दिखता है मगर आंसुओं की लकीर चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। वह कहती हैं इकलौता बेटा बहू खून के प्यासे हैं मारते पीटते हैं व गंदी गालियां बकते हैं कभी खाना नहीं देते ना कोई मदद करते हैं। बिजली व पानी बंद कर देते हैं। अंधेरे में रहना पड़ता है। घर कब्जाना चाहते हैं पौत्र एवं पौत्री माता-पिता के साथ दादी पर हाथ उठाने में नहीं हिचकते। भरभराई आवाज के साथ शकुंतला यादव ने पीड़ा ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी को सुनाई प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। जेसीपी ने बिठूर इंस्पेक्टर को फोन कर वृद्धा की मदद करने के निर्देश दिए। शकुंतला बताती हैं बहुत समय पहले पति चंद्रभाल का निधन हो चुका है। उन्होंने मजदूरी कर बेटे को पाल पोसा। बेटे की शादी की। 17 साल पहले बेटा और बहू अपने हिस्से की जमीन बेचकर सारा पैसा लेकर कहीं चले गए थे।

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!