थाना चमनगंज क्षेत्र बिल्डिंग में लगी भीषण आग मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर पाया काबू बाल -बाल बचे सभी। ( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

( थाना चमनगंज क्षेत्र बिल्डिंग में लगी भीषण आग मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर पाया काबू बाल -बाल बचे सभी )

उत्तर प्रदेश कानपुर चमनगंज थाना क्षेत्र में एक भवन/प्रतिष्ठान में आग लगने की सूचना पर थाना प्रभारी, दमकल की गाड़िया और निकटतम सभी 06 थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है, सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है एवं पुन: इस बात की तस्दीक भी की जा रही है कि यदि कोई अन्दर अभी भी है तो उसे निकाल लिया जाये, स्थानीय व्यक्तियों ने एक महिला के फसे होने का संदेह व्यक्त किया है जिसे ढूँढ कर निकालने का प्रयास किया जा रहा है यद्यपि अब तक फंसे होने का कोई साक्ष्य अथवा स्थिति दिखाई नहीं दे रही है । अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी, क्यूआरटी एवं दमकल की गाड़ियां मौके पर और अधिक मात्रा में भेजी जा रही है, वरिष्ठ अधिकारीगण घटना स्थल पर मौजूद है, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त-सेन्ट्रल, एसीपी सीसामऊ और मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!