उत्तर प्रदेश गाजियाबाद थाना टीला मोड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन माल का लिंटर गिरने से 01 मजदूर की हुई मौत 07 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( वीडियो बाइट – एसीपी शालीमार गार्डन )
(थाना टीला मोड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन माल का लिंटर गिरने से 01 मजदूर की हुई मौत 07 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी )
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में आज दिनांक 14/15.01.2024 की मध्य रात्रि में थाना टीलामोड़ा स्थित सिकन्दरपुर चौकी के अन्तर्गत निर्माणाधीन गोर एयरोसिटी माल की दूसरी मंजिल का लेन्टर गिर जाने से 7 मजदूर घायल हो गये तथा 1 मजदूर को गम्भीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल में डाक्टरों के द्वारा उसे को मृत घोषित कर दिया गया,7 मजदूरों सरकारी अस्पताल में भर्ती थे, बाद में पुलिस की देखरेख में हायर अस्पताल यशोदा ह्सापीटल में भर्ती कराया गया है,मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।बड़ा हादसा हुआ है।यहां भोपुरा इलाके में निर्माणाधीन गौर एरो सिटी मॉल का लिंटर गिर गया है। लिंटर गिरने के बाद मॉल की साइट पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत भी हो गई है।हादसे में सात मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि मॉल की दूसरी मंजिल पर लिंटर डाला जा रहा था।
रात में 12 बजे हुआ हादसा
दरअसल थाना टीला मोड़ क्षेत्र के सिकंदरपुर में बन रहे मॉल का लिंटर गिर गया। लिंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि वहीं पर काम कर रहे 7 मजदूर घायल हो गए हैं। हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। रात में लगभग 12 बजे अचानक से लिंटर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में घायल हुए सभी मजदूरों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद फिर वहां से उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल मजदूरों की हालत स्थिर बनी हुई है।
कुल 8 लोग कर रहे थे काम
इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सिकंदरपुर थाना टीला मोड़ क्षेत्र में गौर बिल्डर मॉल बना रहे हैं। रविवार की रात तकरीबन 12 बजे सेकेंड फ्लोर का लिंटर गिर गया। घटना के समय 8 मजदूर लिंटर के ऊपर खड़े थे। हादसा होते ही ये सभी मजदूर लिंटर के साथ ही नीचे आ गिरे। इस घटना में एक मजदूर जिसका नाम अमित था, उसकी मौत हो गई है। इसके अलावा बाकी के सात घायल मजदूरों को पहले जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके थोड़ी देर बाद उन्होंने यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती सभी मजदूरों की हालत स्थिर बनी हुई है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
