गाजियाबाद थाना मंसूरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान गौकशी वांछित अभियुक्तों से मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल 02 अभियुक्त अंधेरे का मौका पाकर हुए फरार। ( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट गाजियाबाद)


( उक्त सम्बन्ध में एसीपी मसूरी की बाइट )
( थाना मंसूरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान गौकशी वांछित अभियुक्तों से मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल 02 अभियुक्त अंधेरे का मौका पाकर हुए फरार )
गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस थाना मसूरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया । पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ है । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोका कारतूस 315 बोर नाजायज, 01 अदद चोरी की मो.सा.नं0 UP14CX5294 व गौकशी करने के उपकरणों की बरामदगी हुई है । दिनांक 20/21-01-2024 की रात्रि में थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत गोविन्दपुरम ओवरब्रिज के नीचे से अज्ञात गौकशों द्वारा बैल चोरी करके खेत में ले जाकर गौकशी की घटना कारित की गयी । जिस पर आवेदक द्वारा थाना मसूरी पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए टीम गठित कर गौकशों की सरगर्मी से तलाश के क्रम में आज दिनांक 24.01.2024 की रात्रि में थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोटरसाईकिल सवार तीन बदमाशों से सिकरोडा के जंगल में आउटर पर मुठभेड़ हो गयी, बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी तथा थाना पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी फायरिंग में एक गौकश जुनैद कुरेशी पुत्र रईस कुरैशी निवासी भंडापट्टी सिकन्द्र गेट थाना कोतवाली नगर हापुड के वायें पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया ,गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध अस्लाह, कारतूस व थाना विजयनंगर से चोरी की गई एक मो.सा.एवं उक्त गौकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुये है और पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने भागे हुए दोनों साथियों के नाम अमन पुत्र अख्तर निवासी पुराना बाजार सिकन्द्रगेट थाना कोतवाली हापुड तथा दूसरा आदिल पुत्र मेहर इलाही निवासी मती कालोनी सिकन्द्र गेट गली न0 05 थाना कोतवाली नगर हापुड वताये जो मौके से कोहरे व अंधेरे का फायदा उठाकर मधुबन बापूधाम की तरफ भागने मे सफल रहे । मुठभेड़ में घायल अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण-
1-एक अदद तमंचा 315 बोर, मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोका कारतूस 315 बोर
2-एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल नम्बर UP14CX5294 सम्बन्धित मु0अ0सं0 422/2022 धारा 379 भादवि थाना विजय नगर गाजियाबाद
3-गौकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरण
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
जुनैद कुरैशी पुत्र रईस कुरैशी निवासी भंडापट्टी सिकन्द्र गेट थाना कोतवाली नगर हापुड़ उम्र करीब 24 वर्ष ।
फरार अभियुक्तगण का नाम पता-
1-अमन पुत्र अख्तर निवासी पुराना बाजार सिकन्द्रगेट थाना कोतवाली हापुड
2-आदिल पुत्र मेहर इलाही निवासी मती कालोनी सिकन्द्र गेट गली न0 05 थाना कोतवाली नगर हापुड
गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना मसूरी पुलिस टीम।

( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट गाजियाबाद )
