कानपुर थाना नौबस्ता क्षेत्र में विगत दिनों दबंगों ने बंदर को गोली मारकर कर दिया था दफन पड़ोसी द्वारा पूछने पर दबंगों ने जमकर की पीटाई मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदर के शव कब्र से निकलवाकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )

( इस सम्बन्ध में एसीपी नौबस्ता मोहदय की बाइट )

( थाना नौबस्ता क्षेत्र में विगत दिनों दबंगों ने बंदर को गोली मारकर कर दिया था दफन पड़ोसी द्वारा पूछने पर दबंगों ने जमकर की पीटाई मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदर के शव कब्र से निकलवाकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक दबंग ठेकेदार सुरेंद्र सिंह चौहान के बिगड़ैल बेटे रजत सिंह ने बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी | पड़ोसी अंजनी मिश्रा ने विरोध किया तो दबंग ने जमकर पीटा। अब मठ मंदिर समन्वय समिति के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई में बंदर के उछल कूद से परेशान दबंग ने गोली मारकर हत्या कर दी। बंदर की हत्या की खबर फैलते ही बवाल मच गया। बुधवार को हिंदू संगठनों ने इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने 4 दिन बाद बंदर का शव कब्र से निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना किदवई नगर की है। आरोप है कि यहां के रहने वाले ठेकेदार सुरेंद्र सिंह के बेटे रजत ने 20 जनवरी को बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। छत पर बंदर के उछल कूद करने से नाराज था वाई-ब्लॉक निवासी अंजनी मिश्रा ने बताया, उनके मोहल्ले में ठेकेदार सुरेंद्र सिंह चौहान रहते हैं। वह दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनका बेटा रजत सिंह पिता के रसूख के चलते इलाके में गुंडागर्दी करता है। आरोप है कि उसके घर पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दो दिन पहले 20 जनवरी को एक बंदर आया था। वह उछल कूद कर रहा था। इस पर रजत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बंदर को गोली मार दी। बंदर के शरीर से खून बहने लगा। उसने पड़ोसी अंजनी मिश्रा के घर जाकर दम तोड़ दिया।

( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!