उत्तर प्रदेश औरया आनेपुर वृद्धा आश्रम में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर एंव राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( आनेपुर वृद्धा आश्रम में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर एंव राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया उत्तर प्रदेश दिवस, राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के सेंटर इंचार्ज ऋषभ त्रिपाठी जी आज के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर वृद्ध आश्रम आनेपुर औरैया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बाल कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की छात्राओं ने प्रतिभा कर वहां पर रहने वाले सम्मानित वृद्ध जनों की प्रत्येक रविवार को वृद्ध आश्रम में आकर के उनके हाल-चाल लेना एवं उनको अपने दादा-दादी के रूप में प्यार देकर यह प्रदर्शित किया कि आपके नातियों ने आपको छोड़ दिया है तो हम उस रूप में आपकी सेवा करते रहेंगे तथा एक समय ऐसा आया कि जब सम्मानित वृद्ध जनों एवं छात्राओं मिले तो उनके दादा दादी की तस्वीर दिखाई दी इस क्षण अपने आंखों के आंसू नहीं रोक सके कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता ऋषभ त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश की प्राचीन इतिहास एवं वर्तमान के उत्तर प्रदेश और प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा उत्तर प्रदेश के पावन धरा पर जन्मे महान विभूति जीवन शहरी में कार्यों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में उपस्थित वृद्ध आश्रम प्रबंधन नरेंद्र पाल मीडिया प्रभारी सुशील कुमार हरदीप विमलेश सत्यम आदि मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
