औरया उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि द्वारा 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा गया ज्ञापन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि द्वारा 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा गया ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश ओरैया आज उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की औरैया ईकाई नें जिलाध्यक्ष दीपक अवस्थी के नेतृत्व मे आगामी एक फरवरी को जारी किए जा रहे केन्द्रीय बजट में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर व्यापारियों एंव उघोगों की विभिन्न मांगों को केन्द्रीय बजट मे शामिल करनें के लिए एक ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन डिप्टी मजिस्ट्रेट औरैया हरिश्चंद्र के माध्यम से दिया, मांग पत्र मे अनुरोध किया गया कि आगामी बजट में व्यापारियों व उद्योगों के लिए निम्न अनुसार निवेदन सम्मिलित करने की कृपा करें।
1- बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखकर नगद लेनदेन की सीमा बढ़ाकर एक लाख करने की मांग को आगामी बजट में शामिल करने की कृपा करें
2- आयकर में छूट की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख करने की कृपा करें।
3- आयकर व जीएसटी देने वाले व्यापारियों के परिवार के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य की मुफ्त व्यवस्था की जाए।
4- जीएसटी का सरलीकरण कर जीएसटी में दरों की विभिन्नताएं समाप्त की जाए जीएसटी कि दरें 0, 5,12 तथा अधिकतम 18 रखी जाए तथा एक ट्रेड में सभी प्रकार के कारोबार पर एक ही दर रखी जाए इससे व्यापारिक को सहूलियात होगी तथा सरलीकरण होने से सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
5- दैनिक इस्तेमाल की चीज जेसे अनाज (गेहूं चावल दाल आटा) कपड़ा आदी से जीएसटी समाप्त किया जाए।
6- 20 साल तक आयकर रिटर्न भरने वाले व्यापारियों को 40000 प्रतिमाह पेंशन दी जाए।
7- नये घरेलू व कुटीर उद्योगों को 10 साल तक जीएसटी व इनकम टैक्स से छूट दि जाये।
8- आयकर दाता व्यापारी की किसी भी प्रकार से मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए का बीमा दिया जाए।
9- मंडी समिति को समाप्त किया जाए।
10- कुटीर व घरेलू उद्योगों व रिटेल व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग पर 10% कर लगाने की व्यवस्था की जाए तथा ई-कॉमर्स मार्केटिंग में जीएसटी चोरी रोकने के लिए रेगुलर मार्केट मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए।
11- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट अमेजॉन जैसे पोर्टल द्वारा सीधे उपभोक्ता को सामान बेचा जाता है आईटीसी का दुरुपयोग कर सरकार के राजस्व की चोरी की जा रही है इसलिए इस तरह के ऑनलाइन पोर्टल द्वारा बेचे गए सम्मान पर जीएसटी इनपुट क्रेडिट लेने पर रोक लगाई जाए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अनुज गुप्ता, श्यामजी पोरवाल, अवनीश दुबे, शिवम दीक्षित, कुलदीप दिवाकर, अजय कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
