गोंडा थाना कोतवाली क्षेत्र में डाक्टर ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग से आकर फांसी पर लटककर दी जान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( मृतक देवी दयाल की फोटो )

( थाना कोतवाली क्षेत्र में डाक्टर ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग से आकर फांसी पर लटककर दी जान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

गोंडा जनपद के एक चिकित्सक ने पत्नी के प्रताड़ना से तंग होकर अपने क्लीनिक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले चिकित्सक ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें अपने पत्नी,साली और साले को जिम्मेदार ठहराया है। डॉक्टर के फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास के न्यू इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर देवी दयाल ने शुक्रवार की रात अपने क्लीनिक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार के सुबह क्लीनिक में फांसी के फंदे से लटकता हुआ डॉक्टर का शव पाया गया। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मृतक डॉक्टर ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, बरामद सुसाइड नोट में पत्नी, साली और साले को आरोपी बनाते हुए अपने मौत का जिम्मेदार बताया है। डॉ देवी दयाल अपने आवास पर ही क्लीनिक चलाते थे, जहां साथ में परिवार भी रहता था। लेकिन डॉक्टर की पत्नी घरवालों से अलग रहने के लिए डॉक्टर पर दबाव बना रही थी। इसी दबाव को लेकर आए दिन दोनों में नोक झोक हुआ करता था। आरोप है कि बीते दिनों डॉक्टर को उनकी पत्नी प्रिया यादव साले राजू और साली भारती ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से डॉक्टर देवी दयाल परेशान रहा करते थे। शुक्रवार के रात डॉक्टर ने इन्हीं बातों को लेकर खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक डॉक्टर के पिता श्याम नाथ यादव ने आरोपी बहू, बहू की बहन और भाई के खिलाफ नगर पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है। वही घटना के बाबत नगर कोतवाल ने दूरभाष पर बात करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई लिखित शिकायती पत्र नहीं मिला है ना ही सुसाइड नोट जैसी कोई बात सामने आई है।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!