औरया थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर अवैध असलहा व कारतूस एवं 01 कार किया गया बरामद। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर अवैध असलहा व कारतूस एवं 01 कार किया गया बरामद )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री राम मोहन शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल औरैया के नेतृत्व में दिनांक 02.02.2024 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त– 1.अनुपम दोहरे उर्फ कटप्पा पुत्र अनिल कुमार निवासी कांशीराम कालोनी बदनपुर थाना कोतवाली औरैया उम्र करीब 19 वर्ष 2.कृष्णा दोहरे पुत्र कुलदीप सिंह निवासी कांशीराम कालोनी बदनपुर थाना कोतवाली औरैया उम्र करीब 22 वर्ष को त्रिवेदी गेस्ट हाउस के पास अजीतमल जाने वाले रोड पर पुलिया से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अनुपम दोहरे के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर व अभियुक्त कृष्णा दोहरे उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .312 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस .312 बोर बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल पर क्रमशः मु0अ0सं0 52/24 धारा 398/401 भादवि0 व मु0अ0सं0 53/24 व 54/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.अनुपम दोहरे उर्फ कटप्पा पुत्र अनिल कुमार निवासी कांशीराम कालोनी बदनपुर थाना कोतवाली औरैया उम्र करीब 19 वर्ष।
2. कृष्णा दोहरे पुत्र कुलदीप सिंह निवासी कांशीराम कालोनी बदनपुर थाना कोतवाली औरैया उम्र करीब 22 वर्ष।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त अनुपम दोहरे उपरोक्त-
1.मु0अ0सं0 52/2024 धारा 398/401 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
2.मु0अ0सं0 53/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।

बरामदगी-
1.एक अदद तमंचा .315 बोर।
2.एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर।
3.एक वेगनार कार अंतर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज।
अभियुक्त कृष्णा दोहरे उपरोक्त-
1.मु0अ0सं0 52/2024 धारा 398/401 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
2.मु0अ0सं0 54/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।

बरामदगी-
1.एक अदद देशी अवैध तमंचा .312 बोर।
2.02 अदद जिंदा कारतूस .312 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री प्रशांत सिंह
2.उ0नि0 श्री अजय कुमार
3.हे0का0 359 रवेन्द्र सिंह
4.का0 42 लालू प्रसाद
5.का0 981 वीरेन्द्र

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!