औरया थाना बेला क्षेत्र में विगत दिनों हुई ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस टीम ने चोरी किए गए सोने,चांदी के आभूषण एंव अवैध असलहा,व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना बेला क्षेत्र में विगत दिनों हुई ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस टीम ने चोरी किए गए सोने,चांदी के आभूषण एंव अवैध असलहा,व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेला पुलिस व सर्विलांस टीम औरैया ने संयुक्तरुप से कार्यवाही करते हुए ग्राम मलोसी में ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोरों को चोरी किये गये माल सहित मय एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के किया गया गिरफ्तार। दिनांक- 30.01.2024 को शिकायतकर्ता गोपाल सोनी पुत्र श्री कैलाश चन्द्र सोनी निवासी मल्हौसी थाना बेला जनपद औरैया ने थाना बेला में लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक- 28/29.01.2024 की रात्रि कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेरी दुकान का ताला तोड़कर ज्वैलरी का सामान चोरी कर ले गये है। इस सूचना पर तत्काल थाना बेला पर मु0अ0सं0- 21/24 धारा 380/457 IPC पंजीकृत कर अज्ञात चोरों की पता-रसी सुराग-रसी प्रारम्भ की गयी। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया श्रीमती चारु निगम द्वारा थानाध्यक्ष बेला व सर्विलांस टीम औरैया को घटना के शीघ्र अनावरण करने व चोरों की गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
गिरफ्तारी का विवरण- पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बिधूना कुशल पर्यवेक्षण में
आज दिनांक- 02.02.2024 को थाना बेला व सर्विलांस टीम औरैया ने उक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरों की सुराग-रसी व पता-रसी में भ्रमशील थे तभी मुखबिर द्वारा बताया गया कि ग्राम मल्हौसी ज्वैलर्स की दुकान से चोरी की घटना में शामिल चोर चोरी किये गये माल को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अनेसो पुल की तरफ से बिधूना जाने के लिए पटना नहर पुल की तरफ जा रहे है इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध मोटर साइकिल को रुकने का इशारा किया तो मोटर साइकिल में सवार 03 व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे टीम द्वारा आवश्यक घेराबन्दी कर समय करीब 10.00 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उनकी जामा तलाशी लेते हुए नाम पता पूंछा गया तो पहले ने अपना नाम जगत सिंह उर्फ सुनील दोहरे व दूसरे ने अपना नाम अशोक कुमार उर्फ छुन्नू दोहरे व तीसरे ने अपना नाम जितेन्द्र कुमार समस्त निवासीगण ग्राम अनेसो थाना बेला जनपद औरैया बताया तलाशी के दौरान अभियुक्त जगत सिंह के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर सहित सभी अभियुक्तों से ग्राम मल्हौसी ज्वैलर्स की दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमें में धारा 411 IPC की बढोत्तरी की गयी।
पूंछताछ का विवरण- पुलिस टीम द्वारा पूंछताछ करने पर तीनो अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 28/29 जनवरी 2024 की रात्रि को हम तीनो ने मिलकर योजनाबन्द ढंग से कस्बा मल्होसी स्थिति पूनम एण्ड रामबाबू ज्वैलर्स सर्ऱाफा की दुकान का ताला तोड कर चोरी की थी बीती रात को माल आपस में बाँटा और आज इसे बेचने के लिये बिधूना तरफ जा रहे थे । कि आपने पकड लिया जो माल हमसे बरामद हुआ है बस इतना ही माल नकबजनी से मिला था । अभियुक्त जगत उर्फ सुनील उपरोक्त से बरामद असलाह कारतूस के सम्बन्ध में बताया कि वह तमन्चा कारतूस अपने बचाव के लिए रखता है। मो0सा0 हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस नं0 UP79D3388 के प्रपत्र तलब किये गये तो नही दिखा सके। मो0सा0 को प्रथक से अन्तर्गत धारा 207 MV एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. जगत सिह उर्फ सुनील दोहरे पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम अनैसो थाना बेला जनपद औरैया
2. अशोक कुमार उर्फ छुन्नू दोहरे पुत्र सुरजन लाल ग्राम अनैसो थाना बेला जनपद औरैया
3. जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व करन सिह दोहरे ग्राम अनैसो थाना बेला जनपद औरैया
बरामदगी-
1. सोने की नोज पिन चार अदद
2.चांदी की तीन अंगूठी
3. एक जोडी वडे विछुआ
4. छोटा विछुआ
5. चंदा एक जोडी मूल मुलइया
6. एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
7. एक अदद मो0सा0 हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस नं0 UP79D3388
एंव अलग अलग टुकडो मे रौना आदि चांदी व सोने की टूटी फूटी कतरन एंव 02 ग्राम का पीतल का बॉंट, एक नीली नग, एक पैकेट तल्ली कान की, चन्द सिक्के
आपराधिक इतिहास- गिरफ्तार अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष बेला श्री सुधीर भारद्वाज मय टीम
2. सर्विलांस टीम औरैया

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
