औरया थाना अजीतमल क्षेत्र में हुई ट्रक की चोरी का पुलिस द्वारा 12 घंटे के अंदर ट्रक बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफतार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना अजीतमल क्षेत्र में हुई ट्रक की चोरी का पुलिस द्वारा 12 घंटे के अंदर ट्रक बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री राम मोहन शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल औरैया के नेतृत्व में दिनाँक 01.02.2024 को थाना हाजा पर मु0अ0सं0 51/2024 धारा 379 भादवि बावत ट्रक चोरी हो जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत हुआ था प्र0नि0 श्री राजकुमार सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रक की बरामदगी व अभियुक्त की शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर टीमें गठित की गयी गठित टीमों द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए 12 घंण्टे के अन्दर ट्रक व ट्रक चोर पोकर राम पुत्र ऊदाराम नेहरा नि0 ग्राम विस्सारणियाँ थाना धनऊ जिला बाडमेर राजस्थान उम्र करीब 28 वर्ष को वन्दना चौराहा बागपत से गिरफ्तार किया गया ट्रक बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी व अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.पोकर राम पुत्र ऊदाराम नेहरा नि0 ग्राम विस्सारणियाँ थाना धनऊ जिला वाडमेर राजस्थान उम्र करीब 28 वर्ष।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 51/2024 धारा 379/411 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
बरामदगी-
1. एक अदद ट्रक (बाइस चक्का) गिट्टी भरा बरामद।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री ग्रीश चन्द्र
2.हे0का0 234 सर्वेश कुमार
3.हे0का0 चन्द्रेज सिंह
4.का0 892 कुलदीप कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
