उत्तर प्रदेश आगरा थाना डौकी क्षेत्र से बोर्ड शोरूम के बाहर से विगत दिनों अज्ञात युवक मोटरसाइकिल लेकर हुआ था फरार सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद। ( जी,डी, वर्मा की खास रिपोर्ट )

( थाना डौकी क्षेत्र से बोर्ड शोरूम के बाहर से विगत दिनों अज्ञात युवक मोटरसाइकिल लेकर हुआ था फरार सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद )

आगरा थाना डौकी शोरूम के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद फतेहाबाद 3 फरवरी। डौकी में एक बोर्ड के शोरूम के बाहर से बाइक चोरी की घटना को अज्ञात चोर ने अंजाम दे दिया। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना थाना डौकी पुलिस को दी गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र श्री चंद्र निवासी नगला हरबंस भीखनपुर बजेरा थाना नगला सिंगी जिला फिरोजाबाद डौकी में बोर्ड खरीदने के लिए एक शोरूम पर आया ।जहां उसने शोरूम के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दी तथा शोरूम के अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह शोरूम से बाहर निकाला है तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी । घटना के बाद उसने बाइक चोर को तलाश किया पर सफलता नहीं मिली। शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोर बाइक को चुरा कर लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना डौकी पुलिस को दी गई है।

( जी,डी, वर्मा की खास रिपोर्ट ) 

Back to top button
error: Content is protected !!