उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना मलिहाबाद क्षेत्र में विगत दिनों हुए ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा जमीनी पैमाईश को लेकर हुए विवाद में 03 लोगों को गोली मारकर की थी हत्या पुलिस ने लाइसेंसी रायफल बरामद कर ड्राइवर सहित पिता/पुत्र को किया गिरफ्तार।

( डीसीपी वेस्ट राहुल राज का बयान )
( थाना मलिहाबाद क्षेत्र में विगत दिनों हुए ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा जमीनी पैमाईश को लेकर हुए विवाद में 03 लोगों को गोली मारकर की थी हत्या पुलिस ने लाइसेंसी रायफल बरामद कर ड्राइवर सहित पिता/पुत्र को किया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना मलिहाबाद क्षेत्र में जमीन को लेकर पैमाईश होनी थी। जिसमे एक पक्ष फरीद अपने चचा मुनीर ऊर्फ ताज और दूसरा पक्ष सिराज ऊर्फ लल्लन खा इसका बेटा फराज, और अन्य लोग मौजूद थे। लेकिन वहा पर विवाद के चलते पैमाईश नही हो पाई। जिसके बाद फरीद , चाचा मुनीर और अन्य अपने लोगो के साथ वापस घर मोहम्मदनगर पहुंच गया।nइसके फौरन बाद थार गाड़ी से सिराज अहमद उर्फ लल्लन अपने बेटे फराज अहमद के साथ फरीद के घर पहुंचा। यहां पर विवाद के बाद सिराज उर्फ लल्लन खा और इसके बेटे फराज ने अपनी लाइसेंसी रायफल से पहले बेटे हंजला खा को गोली मारी। इसके बाद मुनीर और फरहीन को गोली मार कर हत्या कर दी। बाद में ये लोग फरार हो गए । इनकी थार गाड़ी और रायफल को सुनसान इलाके से पहले बरामद किया पुलिस ने। आरोपी उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। नेपाल बॉर्डर पर पुलिस लगाई गई। एयरपोर्ट पर पुलिस लगाई गई। ये दोनो आरोपी मुरादाबाद के लिए निकल गए। घटना में 5 टीम जिसमें sho दुबग्गा अभिनव वर्मा सहित मलिहाबाद, काकोरी, सर्विलांस टीम वा अन्य को लगाया गया। पुलिस दबाव के चलते ये लखनऊ में कोर्ट मे सरेंडर की फिराक में थे। इन दोनो सिराज ऊर्फ लल्लन खा, बेटे फराज को दुबग्गा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। इनके ड्राइवर अशर्फी को भी गिरफ्तार किया गया है। मृतक फरहीन आरोपी सिराज उर्फ लल्लन की भतीजी थी। ये आपस में रिश्तेदार है। गैंगस्टर और एनएसए के तहत इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इनकी अवैध संपत्तियों की जांच कर कुर्क की जायेगी। पाकिस्तानी और नेपाल कनेक्शन की इनके पुलिस जांच करेगी। ये लोग पाकिस्तानी पक्षियों को घर में रखे थे। सिराज के खिलाफ अलग अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज है। इनके लाइसेंस निरस्ती की कार्यवाही की जा रही है। पासपोर्ट कैंसिलेशन की कार्यवाही होगी। इसकी भी जांच होगी की कैसे इनके असलाहो के लाइसेंस बने और पासपोर्ट कैसे बने। लेखपाल ने पुलिस को सूचना पैमाईश को लेकर नही दी थी ।
दोनों पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई
दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होगी। सिराज पर 18 मुकदमे दर्ज हैं और बेटे फराज पर एक मुकदमा दर्ज है।सिराज के पास पोलैंड का पार्सपोर्ट है। पुलिस ने एयरपोर्ट पर अलर्ट कर दिया था। फिर पता चला कि बाप-बेटे उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे।
70 साल की उम्र में लल्लन खान ने किया कांड
जो उम्र आराम करने की होती है, उस उम्र में लल्लन खान ने अपराध को अंजाम दिया। लल्लन खान की उम्र 70 साल है और उसने गोलीकांड करके यूपी में तहलका मचा दिया। हैरानी की बात ये है कि उसके पास पासपोर्ट और लाइसेंसी हथियार भी है, जबकि वह पुरान हिस्ट्रीशीटर रहा है।अब इस एंगल से भी जांच हो सकती है कि एक हिस्ट्रीशीटर का इतने मुकदमों के बाद भी लाइसेंस कैसे रिन्यू होता रहा और उसके पास पासपोर्ट कैसे निकला। बता दें कि बीते शुक्रवार की देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर 70 साल के लल्लन खान ने अपने बेटे के साथ बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया था।लल्लन ने अपने ही तीन रिश्तेदारों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसमें लल्लन फायरिंग करते नजर आ रहा है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
