सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर 02अवैध छूरे बरामद कर मोटरसाइकिल को किया गया सीज। ( मोहम्मद अली मिर्जा की खास रिपोर्ट )

 

( थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर 02अवैध छूरे बरामद कर मोटरसाइकिल को किया गया सीज )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध नियन्त्रण व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के कुशल नेतृत्व मे आज थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 02 शातिर अभियुक्तगण 01अंकित उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र पप्पल निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर व 02 विवेक पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को नन्दपुरी ईट के भटटे के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्ज़े से 02 नाजायज़ छूरे बरामद हुए तथा अभियुक्तगण के कब्ज़े से मिली मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस रजि० न0 UP-11-BB-5359 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया दोनों शातिर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम अपनी सुरक्षा व लोगों को डराने के लिए अपने पास छुरे रखते हैं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे शामिल 01 प्रभारी निरीक्षक सुनल नागर थाना कुतुबशेर 02 उपनिरिक्षक सचिन पूनिया थाना कुतुबशेर 03 कांस्टेबल 272 संदीप थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर तैनात रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!