जौनपुर थाना जलालपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में 25,000 हजार के इनामी बदमाश की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( विशाल सोनकर की खास रिपोर्ट )

( थाना जलालपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में 25,000 हजार के इनामी बदमाश की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
जौनपुर जलालपुर की पुलिस टीम द्वारा लूटेरा व गैगेस्टर एक्ट का 25 हजार रूपये का इनामिंया अभियुक्त दिनेश कुमार सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी मझगंवाकला थाना जलालपुर, जौनपुर पुलिस मुठभेंड में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार की रात करीब 22.00 बजे थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शातिर लूटेरा व गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त वाराणसी की तरफ से असबरनपुर पुलिया अण्डरपास से मकरा बाजार, त्रिलोचन होते हुए अपने घर जायेगा, मुखबिर की सूचना पर जलालपुर पुलिस टीम द्वारा असबरनपुर पुलिया अण्डरपास के पास घेराबन्दी कर संदिग्ध वाहनो व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि थोडी देर बाद वाराणसी की तरफ से हाइवे सड़क मार्ग से असबरनपुर पुलिया अण्डरपास की तरफ एक वाहन की हेट लाइट की रोशनी दिखाई पड़ी की नजदीक आने पर रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल बुलेट चालक न रोकते हुए जौनपुर की तरफ भागने लगा कि पुलिस पार्टी द्वारा घेराबन्दी की गयी तो बुलेट मोटर साइकिल सवार अपने को घिरता देख जान से मारने की नियत से भागने के दौरान अपने असलहे से फायर किया कि पुलिस पार्टी द्वारा जिसके बचाव में थाना प्रभारी जलालपुर व चौकी प्रभारी पराऊगंज द्वारा आत्मसुरक्षार्थ अपने- अपने सरकारी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की गयी जिससे भाग रहे बदमाश के दायें पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को इलाज हेतु सीएचसी रेहटी लाया गया । जहां से सदर अस्पताल जौनपुर रेफर किया गया। अभियुक्त क कब्जे से कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाईल व एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त घटनाक्रम में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

( विशाल सोनकर की खास रिपोर्ट )
