सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा 07 अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा कर किया गया जिलाबदर। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा 07 अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा कर किया गया जिलाबदर )
सहारनपुर अपर जिला मैजिस्ट्रेट प्रशासन द्वारा अभी हाल ही में 7 अभियुक्तों को किया गया था जिलाबदर थाना सदर बाजार पेशेवर अपराधी सागर पुत्र ब्रजपाल निवासी गलीरा के मकान पर कल शाम थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने माननीय अपर जिला मैजिस्ट्रेट प्रशासन के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए अभियुक्त सागर के घर पर नोटिस चस्पा कर,ढोल नगाड़ों के बीच कराई मुनादी।आपको बता दें,कि अभी दो दिन पूर्व अपर जिला मैजिस्ट्रेट प्रशासन द्वारा जनपद के सात कुख्यात अपराध की दुनिया के बादशाहों को जिले से बाहर यानी जिला बदर किया गया था।कल शाम इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेन्द्र अधाना अपनी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार,कांस्टेबल सुमित कुमार व अजय के साथ अपराधी सागर के घर पहुंचे तथा ढोल नगाड़ों से सबसे पहले मुनादी कराई तथा उसके बाद सागर के मकान पर नोटिस चस्पा कर समस्त मौहल्ला वासियों,सगे सम्बंधियो एवम रिस्तेदारो को सख्त चेतावनी दी है,कि यदी कोई भी शख्स जिलाबदर अभियुक्त सागर को शरण देगा,तो उसके विरुद्ध भी कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
