औरया जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवा राजस्व वसूली की गई समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवा राजस्व वसूली की गई समीक्षा बैठक दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया ककोर औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में कर-करेत्तर/ राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि राजस्व वसूली को लक्ष्य सापेक्ष सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाकर प्रवर्तन कार्य के साथ-साथ आरसी वसूली की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें जिससे प्राप्त लक्ष्य की पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता/लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्टाम्प शुल्क, आबकारी, परिवहन, विद्युत, वाणिज्य कर, सिंचाई आदि की विस्तार पूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निर्देश दिए की अमीनो को राजस्व वसूली हेतु लक्ष्य देने के साथ-साथ कार्य की समीक्षा भी की जाए ताकि प्रगति लक्ष्य सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया की दुकानों के किराये में नियमानुसार बढ़ोत्तरी की जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) दिबियापुर, खनन अधिकारी, बांट मांप अधिकारी, मंडी सचिव तथा वनाधिकारी द्वारा कम राजस्व वसूली किए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्व वसूली को लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी अजीतमल रामअवतार, उप जिलाधिकारी बिधूना हरिश्चंद्र, उप जिलाधिकारी न्यायिक बिधूना अखिलेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर निशान्त तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सहायक वनाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!