फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र में श्याम समिति द्वारा हारे का सहारा खाटूश्यामजी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता उर्फ जौनू )
( शिकोहाबाद क्षेत्र में श्याम समिति द्वारा हारे का सहारा खाटूश्यामजी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद लाडले श्याम समिति की ओर से फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा बडे ही धूमधाम के साथ निकाली गयी। जिसमें नगर के भक्तों के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
शिकोहाबाद में भव्य निशान यात्रा का शुभांरभ बडा बाजार स्थित काली देवी मंदिर से आरती कर हुआ। निशान यात्रा बडा बाजार, स्टेट बैंक, नारायण होटल, तहसील तिराह, पक्का तालाव, कटरा बाजार, एटा तिराहा होते हुये चैमुखी महादेव मंिदर पर समापन हुई। निशान यात्रा में बाबा के डोले के साथ बैंड बाजे के साथ सैकडों की संख्या में श्याम प्रेमी भी जयकारे लगाते हुये चल रहे थे। महिलायें एंव बालिकायंे बाबा के भजनों पर थिरंक रही थीं। मार्ग में भक्तों ने निशान यात्रा का आरती उतारकर एंव पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। श्याम भक्तों द्वारा जगह- जगह पर पेय पदार्थ एंव अन्य खादय पदार्थों का वितरण किया गया। निशान यात्रा में एसपीआरए रणविजय सिंह, सीओ प्रवीन कुमार एंव थाना प्रभारी अनिल कुमार मय फोर्स के साथ चल रहे थे।
इस अवसर पर संजीव अग्रवाल गिरधर, अजय अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता उर्फ जोनू, आकाश मित्तल, अंशू गुप्ता नेताजी, अमन मित्तल, नितिन गुप्ता, देवेन्द्र कुशवाह, मनीष, योगेश, सजल, शिवांग, अरविंद, आर्यन, शिवम, सत्यम, भजनलाल सहित सभी पदाधिकारियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
