औरया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया के द्वारा अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी औरैया महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा कोतवाली औरैया मय हमराह का0 312 धीरेन्द्र कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 79/2024 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली जनपद औरैया से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र कुँवर लाल उर्फ छोटई निवासी ग्राम शहबदिया थाना कोतवाली जनपद औरैया को दिबियापुर औरैया रोड पर आगे रूदौली मोड के पास समय करीब 23.10 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र कुँवर लाल उर्फ छोटई निवासी ग्राम शहबदिया थाना कोतवाली जनपद औरैया बताया व दिनांक 08.02.2024 को गाँव शहबदिया के रविन्द्र की लोहे के सब्बल सिर में मारकर हत्या कर देना स्वीकार किया। अभियुक्त राजेश कुमार उपरोक्त का चालान कड़ी सुरक्षा मे माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

अपराध करने का तरीका- अभियुक्त द्वारा लोहे के सब्बल सिर में मारकर हत्या कर देना।

पूछताछ का विवरण:- पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र कुँवर लाल उर्फ छोटई निवासी ग्राम शहबदिया थाना कोतवाली जनपद औरैया बताया भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब मैने दिनांक 08.02.2024 को गाँव शहबदिया के रविन्द्र की लोहे के सब्बल सिर में मारकर हत्या कर दी थी इस लिये मैं पुलिस के डर से भाग रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1. राजेश कुमार पुत्र कुँवर लाल उर्फ छोटई निवासी ग्राम शहबदिया थाना कोतवाली जनपद औरैया

बरामदगी का विवरण:-
अभियुक्त की निशा देही पर आलाकत्ल एक छोटी लोहे की सब्बल ग्रा० शहबदिया से भरसेन जाने वाली सडक के किनारे से एक पेड के नीचे पत्तो में छिपी हुई बरामद ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा कोतवाली औरैया
2. का0 312 धीरेन्द्र कुमार थाना कोतवाली औरैया

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 79/24 धारा 302 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 538/20 धारा 307/324/452/504/506 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद औरैया

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!