सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस ) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस ) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपराध नियन्त्रण व नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के कुशल नेतृत्व मे आज थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त जीशान उर्फ जुम्मन पुत्र फैज़ान निवासी एकता कलोनी झूले वाली गली थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को नसीर कालोनी के खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्ज़े से 150 ग्राम चरस बरामद हुई है थाना कुतुबशेर पुलिस को जुम्मन ने बताया कि मे लकड़ी का काम करता हूँ और मैं नशा करने का आदी हूँ और सस्ते दामों में चरस खरीद कर अपने आस-पास के लोगो को ज्यादा पैसों में बेच देता हूँ जिससे मुझे अच्छी कमाई हो जाती है और उस पैसे से मैं अपनी नशे की ज़रूरत को पूरा कर लेता हूँ। जीशान उर्फ जुम्मन पुत्र फैज़ान को गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम 01 प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर थाना कुतुबशेर 02 उप निरीक्षक ओमकार सिंह थाना कुतुबशेर 03 हेड कांस्टेबल 388 कपिल तोमर थाना कुतुबशेर 04 हेड कांस्टेबल 453 प्रवीन कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर तैनात रहे।

 ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!