फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( वाइट एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह )

( थाना मक्खनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हुई मुठभेड़ में 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने 10 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सुरक्षा चेकिंग एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें फिरोजाबाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद प्रवीन कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर जेवडा पुल से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि कि पकड़े गए अभियुक्त का नाम अनुराग उर्फ चुहिया पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव जेवडा थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद का रहने वाला है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।और यह आरोपी 10 हजार रूपये का इनामी अभियुक्त है । जिस पर अलग-अलग थानों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास आदि के छः मुकदमे दर्ज हैं।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!