औरया अखिल भारतीय पुरवार – पोरवाल राष्ट्रीय महासभा द्वारा आनन्द गुप्ता को बनाया गया प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलाई गई सपथ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( अखिल भारतीय पुरवार – पोरवाल राष्ट्रीय महासभा द्वारा आनन्द गुप्ता को बनाया गया प्रांतीय उपाध्यक्ष दिलाई गई सपथ )
उत्तर प्रदेश औरैया अखिल भारतीय पुरवार-पोरवाल राष्ट्रीय महासभा द्वारा होमगंज, औरैया निवासी समाजसेवी आनन्द गुप्ता (डाबर) को प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया, जिससे पुरवार-पोरवाल समाज के लोगों में हर्ष की लहर हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को शाम 4 बजे क्रॉनिक एकैडमी, औरैया में समाज के बंधुओ द्वारा सामाजिक सेवाओं में अग्रणी आनन्द गुप्ता (डाबर) का पगड़ी पहनाकर फूलमालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। गौरतलब है कि कल दिनांक 11 फरवरी रविवार को राठ रोड स्थित शताब्दी महाविद्यालय, उरई में आयोजित नई कार्यकारिणी वर्ष-2023-2028 का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ था, जिसमें काफी दूर दराज से समाज के बंधुओ ने सहभागिता की थी, उसमें अखिल भारतीय पुरवार-पोरवाल महासभा की नई राष्ट्रीय कमेटी द्वारा विशाल मंच पर श्री गुप्ता को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कपिल गुप्ता, बैंक से सेवानिवृत राकेश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, अखिलेश पोरवाल, रानू पोरवाल, डॉ. अनिल पोरवाल, प्रशांत पोरवाल मोनू किराना वाले, राजकुमार पोरवाल, शिक्षक अनुराग गुप्ता आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, अरविंद कुमार पोरवाल आदि समाज के लोग मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
