झांसी थाना टहरौली क्षेत्र में जुआ खेल रहे अभियुक्तों को पकड़ने पहुंची पुलिस को देखकर भाग रहे युवक की कूंए में गिरने से हुई मौत। ( सत्येंद्र कुमार की खास रिपोर्ट झांसी )

( थाना टहरौली क्षेत्र में जुआ खेल रहे अभियुक्तों को पकड़ने पहुंची पुलिस को देखकर भाग रहे युवक की कूंए में गिरने से हुई मौत )

झाँसी थाना टहरौली क्षेत्र के बमनुआ में रात्रि के समय जुआ पकड़ने पहुंची टहरौली पुलिस ने 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था वहीं जुआ खेल रहे लोगों के साथ पुलिस के भय से भागे रामू राजपूत पुत्र भगवती उम्र 42 बर्ष की कुंए में गिरने से मौत हो गई मृतक के हाथ में ताश की गड्डी एवं हजारों रुपए हाथ में लिए हुए था मृतक के भाई जयप्रकाश ने कहा की टहरौली पुलिस के द्वारा पीछे से व्यक्ति को दौड़ाया गया एवं कुएं में गिरने के बाद उसे छोड़कर भाग गए जिसके कारण उनकी मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया गया तो परिजनों ने फोरेंसिक टीम के साथ में निष्पक्ष जांच करा शव को ले जाने से इंकार कर दिया एवं टहरौली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं हरदेव सिंह राजपूत पुत्र प्रेमनारायण ने हत्या का आरोप लगाया है घटना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी टहरौली अबुल कलाम,पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली अजय कुमार थाना प्रभारी बरुआसागर दिनेश कुमार उल्दन थाना प्रभारी मुकेश चौहान एवं परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!