उत्तर प्रदेश कानपुर थाना अनवरगंज क्षेत्र से हुई बकरे की चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग / दबिश के दौरान बकरा बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गिरफतार। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( थाना अनवरगंज क्षेत्र से हुई बकरे की चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग / दबिश के दौरान बकरा बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गिरफतार )

उत्तर प्रदेश कानपुर थाना अनवरगंज क्षेत्र से हुई बकरे की चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा बकरा चोरी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां तीन युवकों ने रात में कार से दो सफेद बकरे चुराकर ले गए।चोरी से पहले बकरे को घास खिलाई फिर उन्हें अपनी कार में भरकर फरार हो गए।सुबह जब बकरा मालिक शोएब को पता चला तो उसने रिपोर्ट दर्ज करवा दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।अनवरगंज पुलिस ने चोरी हुए बकरों को कार सहित किया बरामद। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे CCTV कैमरों क़ी सहायता से पुलिस ने 1 लाख 20 हजार के दो बकरों को बरामद किया। दरअसल युवक एक निकाह में शामिल होने पहुंचे थे।तभी बिरयानी खाते समय बगल में शोएब के घर में बंधे बकरे पर पड़ गई।उस समय तो तीनों निकाह सामारोह से चुपचाप वापस चले आए,लेकिन अगले दिन सेंट्रो कार से रात में शोएब के घर जा पहुंचे।फिर चुपके से दोनों बकरों को घास खिलाई और घास दिखाते-दिखाते उन्हें बाहर लेकर आए और कार में भरकर फरार हो गए। अगली सुबह जब शोएब ने बकरे गायब देखे तो अनवरगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।उसके घर से दो सफेद बकरे चोरी हो गए थे।थाना प्रभारी नीरज ओझा ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी देखा तो उसमें एक सेंट्रो कर नजर आई,जिससे बकरे चुराकर ले जाए गए थे।पुलिस ने पूछताछ और कार नंबर के आधार पर पता किया तो चकरी के रहने वाले अल्तमस, रेहान और मुस्तकीम की गिरफ्तारी हुई।उनके पास चोरी हुए बकरे भी बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वो एक गेस्ट हाउस में दावत खाने पहुंचे थे।जब वो बिरयानी खा रहे थे तभी उनकी नजर बगल में शोएब के घर मे बंधे सफेद बकरों पर पड़ गई।उसी समय अल्तमस ने चर्चा की कि इन बकरों की बिरयानी बनाई जाए तो खाने में मजा आ जाएगा।इसके बाद तीनों ने प्लान बना लिया कि बकरों को चुराकर ले जाएंगे।उसी प्लान के तहत रात में उन्होंने बकरा चोरी को अंजाम दिया,लेकिन उनकी किस्मत खराब थी क्योंकि इन बकरों की बिरयानी बनने से पहले ही पुलिस ने बकरे के साथ तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!