अलीगढ़ थाना जवां पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अवैध असलहा व कारतूस बरामद 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( थाना जवां पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अवैध असलहा व कारतूस बरामद 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जवां पुलिस द्वारा की जा रही सराहनीय कार्यवाही के क्रम में थाना जवां पुलिस टीम ने चार शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये तथा इन अभियुक्तों के कब्जे से अवैध कारतूस बरामद किये गए हैं वहीं अपराधियों व अपराध पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस कार्यवाही के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन जनपद अलीगढ़ के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा है इसी अभियान के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के पर्यवेक्षण में थाना जवाँ पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार एवं उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार तथा हैड कांस्टेबल तीव्र कुमार के द्वारा मुकदमा में वांछित अभियुक्त युधिष्टर उर्फ अर्जुन पुत्र विजयपाल तथा दूसरे अभियुक्त विक्रम पुत्र विजयपाल और तीसरे अभियुक्त कुलदीप पुत्र राजेन्द्र जो कि निवासी गण कलुपुरा इमलौठ थाना जवां अलीगढ हैं वहीं चौथा अभियुक्त राहुल पुत्र हरपाल जो कि निवासी ग्राम दोगवाँ थाना डिबाई जिला बुलन्दशहर का है इन अभियुक्तों को सुमेरा झाल नहर पुल से गिरफ्तार किया गया ।वहीं पुलिस के द्वारा अभियुक्त युधिष्टर उर्फ अर्जुन पुत्र विजयपाल उपरोक्त के कब्जे से चार जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद होने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
