उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर पालिका के कर्मचारीयों ने वेतन वृद्धि को लेकर किया धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन दी चेतावनी। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( वाइट राम अवितार )

( शिकोहाबाद नगर पालिका के कर्मचारीयों ने वेतन वृद्धि को लेकर किया धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन दी चेतावनी )

जिला फिरोजाबाद से  शिकोहाबाद सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सोमवार सुबह से काम बंद कर अपना गुस्सा जाहिर किया। एक सप्ताह पूर्व इसको लेकर कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल की चेतावनी दी थी। शिकोहाबाद नगर पालिका में उत्तर प्रदेश संविदा सफाई कर्मचारी संघ के नगर उपाध्यक्ष गौतम बाबू वाल्मिकी के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी नगर पालिका परिसर स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए। सफाई कर्मियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक सप्ताह पूर्व अधिशाषी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन कार्यालय अध्यक्ष हृदयराम यादव को दिया गया था । सफाई संघ के संविदा कर्मचारी राम अवतार बाल्मीक ने बताया कि हम सभी सोमवार को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर एकत्रित हुए हैं और अपना विरोध दर्ज कराते हुए जमकर नारेबाजी की है। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को एक सप्ताह पूर्व भी ज्ञापन देकर अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का वेतन बोनस और एरियर नहीं मिला तो काम बंद कर हड़ताल जारी रहेगी।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!