सहारनपुर थाना मंण्डी क्षेत्र में चाइनीज मांझे से यूवक की हुई मौत के प्रकरण में पतंगबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा पुलिस द्वारा 07 अभियुक्तों को किया गिरफतार। (कमल कश्यप की खास रिपोर्ट)

(  थाना मंण्डी क्षेत्र में चाइनीज मांझे से यूवक की हुई मौत के प्रकरण में पतंगबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा पुलिस द्वारा 07 अभियुक्तों को किया गिरफतार )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर अब पतंगबाजों पर बडी कार्रवाई प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मोंत के बाद पुरे शहर में खलबली जैसा माहौल था।इसी को लेकर कल चाइनीज मांझा बेचने वालों के साथ साथ पतंगबाजी कर रहे 17 लोगों पर थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित की पुलिस टीमों ने 107/116 एवम 151 की कार्रवाई कर किया शांतिभंग में चालान।थाना मण्डी पुलिस की इस कार्रवाई से पतंग उड़ाते लोगों में मचा हड़कंप।आपको बता दें,कि थाना मण्डी प्रभारी पीयूष दीक्षित की पुलिस टीमो उपनिरीक्षक नरेंद्र सोलंकी,अतुल कुमार व ज्ञानेंद्र सिंह ने अपनी अपनी पुलिस टीमों हेड कांस्टेबल रविन्द्र,कमल कौशिक,राहुल त्यागी,दीपक नागर,कांस्टेबल विपिन कुमार व अंकित पंवार के सहयोग से चाइनीज मांझे से पतंगबाजी करते जिन 17 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया उनमे प्रिंस पुत्र अनिल कुमार सिंह,शिवम पुत्र विजय कुमार सैनी एवम अमन पुत्र संजय तीनों ही निवासी मौहल्ला मातागढ,नवाज पुत्र जमील निवासी गोल्डन पेलेस, नावेद पुत्र अनवर नयाबांस,अनस पुत्र शहजाद निवासी मानकमऊ,समद पुत्र राशिद निवासी हबीबगढ,शहीद पुत्र नसीम निवासी जेन कालोनी खाताखेडी,असजद पुत्र सुलेमान निवासी लंढौरा गुर्जर,मोनू पुत्र राकेश सैनी निवासी धोबी घाट,समीर पुत्र शहजाद निवासी पीरवाली गली,आसिफ पुत्र असरफ निवासी इन्द्रा चौक,फरमान पुत्र इरफान निवासी झोटेवाला,कमल पुत्र महेन्द्र निवासी मण्डी गेट के सामने,मोहकम पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बेरी भलस्वा एवम राजन पुत्र रमेश निवासी श्यामपुरी धोबी घाट शामिल हैं।आपको बता दें,कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा के दिशा निर्देशों के चलते जनपद पुलिस की बार बार चेतावनी के बावजूद भी शहर के दुकानदारों ने जमकर बेचा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा,जिसकी चपेट मे आने से कल एक युवक की मौत हो गई।

(कमल कश्यप की खास रिपोर्ट)

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!