लखनऊ चित्रकूट की घटना में मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के दिए आदेश, कई लोगों को लिया हिरासत में | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( चित्रकूट की घटना में मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के दिए आदेश, कई लोगों को लिया हिरासत में )
लखनऊ: चित्रकूट की दुर्घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया सीएम योगी ने घटना की गहन जांच के दिये निर्देश मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने के निर्देश घायलों को 50 हजार आर्थिक सहायता देने के निर्देश एडीजी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी जांच दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पल-पल की अपडेट ले रहे सीएम योगी आदित्यनाथ घायलों का होगा निःशुल्क उपचार-सीएम योगी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की ईश्वर से प्रार्थनामृतक के परिजनों के प्रति जताई शोक संवेदनासीएम ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश चित्रकूट इंटर कालेज में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में विस्फोट मामले को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के दिए आदेश, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि बुन्देलखण्ड गौरव महोत्सव कार्यकम के अन्तर्गत पर्यटन विभाग द्वारा चित्रकूट इण्टर कॉलेज, चित्रकूट में आयोजन कराया जा रहा था, जिसमें रात्रि में आतिशबाजी का कार्यकम भी आयोजित होना था, जिससे संबंधित आतिशबाजी सामग्री से दिनांक 14.02.2024 को अपरान्ह लगभग 03:10 बजे विस्फोट हो जाने के कारण 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त घटित घटना में दुःख व्यक्त किया गया है तथा मृतकों के परिजनों को मु0 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गयी है एवं उपरोक्त घटना के संबंध में ए०डी०जी० जोन, प्रयागराज की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराये जाने निर्देश दिये गये हैं व सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
