गोंडा थाना छपिया क्षेत्र में फ़ौज द्वारा फायरिंग कर हत्याकांड में छपिया पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफतार। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( थाना छपिया क्षेत्र में फ़ौज द्वारा फायरिंग कर हत्याकांड में छपिया पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफतार )
गोण्डा छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी पाण्डेय पुरवा में फौजी द्वारा फायरिंग कर हत्या करने के मामले में चार आरोपी अभियुक्त को छपिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल (लाइसेन्सी), दो जिन्दा कारतूस व दो मैग्जीन बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा ने बताया कि मुकदमे में नामजद चार आरोपी अभियुक्त गब्बर उर्फ राजू यादव, राजकुमार यादव उर्फ किन्नी को सोहिला अण्डर पास के पास से व अर्जुन यादव, मायाराम को कुकुरभुकवा से परशुरामपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर गब्बर उर्फ राजू यादव के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल (लाइसेन्सी) 32 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व मैग्जीन बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब 12.40 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम महुलीखोरी पाण्डेय पुरवा में दो पड़ोसी के मध्य गली में टीनशेड लगाने की बात को लेकर मार-पीट व फायरिंग की घटना घटित हुई थी। जिसमें एक पक्ष के 06 लोग घायल हुए थे घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक घायल महिला उम्र लगभग 60 वर्ष की रास्ते में मृत्यु हो गयी थी। जिससे गब्बर उर्फ राजू यादव सहित नौ नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना को गम्भीरता से लेते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।गिरफ्तार कर्ता टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा,मसकनवा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह,उपनिरीक्षक सुरेश यादव,कांस्टेबल अभिषेक सिंह, दिनेश कुमार यादव,संजेश सिंह,ममता राज शामिल रही। रास्ते पटरा लगाने को लेकर पूर्व में हुए विवाद के चलते एक फौजी ने अपने एक पड़ोसी के घर पर गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सात लोग घायल हो गए। एक 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। मसकनवा चौकी क्षेत्र के महुलीखोरी गांव निवासी बाबूराम जायसवाल ने बताया कि आज उसके छोटे बेटे अमनदीप की शादी थी। बारात राम नगर बस्ती जानी थी। घर के सामने बने मंडप में टेंट के नीचे भोजन बारात की तैयारी चल रही थी। परिवार और पड़ोसी रिश्तेदार दरवाजे पर बैठे थे। अचानक घर के बगल के सीताराम पुत्र राम फेर असलहे से लैस दर्जन भर साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया। बाबू राम का कहना है कि सीता राम यादव ने असलहे से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दुल्हे की मामी झिनपता उम्र 58 वर्ष पत्नी अमेरिका निवासी जोगापुर थाना परशुरामपुर जिला बस्ती ।दुल्हे के चाचा राम देव जायसवाल 50 वर्ष पुत्र हितराज जायसवाल, भाई दीपक जायसवाल 29 वर्ष, चचेरी बहन पिंकी जायसवाल 17 वर्ष पुत्री राम देव जायसवाल,चचेरा भाई सत्यम जायसवाल 18 वर्ष पुत्र राम देव जायसवाल पडोसी की लड़की लक्षमी यादव 13 वर्ष पुत्री राम तीरथ यादव, मैसेरे भाई किशोर कुमार पुत्र भवानी भीख 38 वर्ष निवासी वेरता थाना परशुराम जिला बस्ती, दुल्हे अमनदीप को भी पैर में छोटे आई। घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। सी एच सी अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । एस ओ सतेंद्र वर्मा ने बताया कि रास्ते में घायल महिला झिनपता पत्नी अमेरिका की मौत हो गई। घटनास्थल का मुवायना डी आई जी अमरेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल ने मौके पर किया।डीआईजी ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे परिवार की सुरक्षा हेतु जवान तैनात किए जाएं।तथा शादी सकुशल संपन्न करवाएं।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
