सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,एस,चन्नप्पा के सख्त निर्देश पर तीतरो थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव तथा उनकी पुलिस टीम द्वारा बिना मास्क के सड़कों पर वाहन दोडाने वालों के धड़ाधड़ काटे चालान 2 गज की दूरी मास्क बहुत जरूरी । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )

 ( एस,एस,पी,सहारनपुर के सख्त निर्देश पर हरकत में आये थाना तीतरो प्रभारी )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,एस,चन्नप्पा के सख्त निर्देश पर आज तीतरो थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव तथा उनकी पुलिस टीम द्वारा बिना मास्क के सड़कों पर वाहन दोडाने वालों के धड़ाधड़ चालान काटे गये।इसके साथ ही तीतरो प्रभारी ने कस्बे के सभी दुकानदारो को सख्त हिदायत के साथ कहा,कि सभी दुकानदार मास्क पहनकर ही अपनी दुकान दारी करें,तथा बिना मास्क वाले ग्राहको को सामान ना दे,अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई।आपको बता दें,कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेशानुसार त्रिस्तरीय चुनाव प्रचार एवम कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। जिसके क्रम में आज थाना प्रभारी तीतरों विशाल श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुये लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजनमानस को कोविड-19 संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया है,कि क्षेत्र के समस्त निवासी मास्क का प्रयोग करें,घर से बाहर अनावश्यक रूप से न निकलें,घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें, भीड़ का हिस्सा न बनें, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, किसी को अनावश्यक न छुएं, दुकानदार हमेशा मास्क पहनें तथा कोई ग्राहक खरीददारी करने आ रहा है,तो यह सुनिश्चित करें कि वह मास्क पहने है,दुकान के अन्दर अनावश्यक भीड़ न हो एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार सुरक्षित रहेगा,परिवार सुरक्षित रहेगा तो जनपद सहारनपुर सुरक्षित रहेगा। अतः समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की जाती है कि कोविड-19 से बचाव हेतु नियमो का शत प्रतिशत पालन करे। *इसके अतिरिक्त अब तक थाना प्रभारी तीतरो द्वारा मय फोर्स के बिना मास्क के अनावश्यक घूम रहे,वाहन चालकों तथा पेदल घूम रहे 70 लोगो चालान किये जा चुके है।उक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!