उत्तर प्रदेश औरया नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई पुण्यतिथि एंव प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई पुण्यतिथि एंव प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि )
उत्तर प्रदेश औरया नेहरू युवा केंद्र औरैया एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक मनाया तथा विकासखंड औरैया जनेतपुर पनहर में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील राजपूत ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने समाज के लिए बहुत कुछ दिया जिससे भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से नवाजा उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर जितना कहा जाए उतना कम है उनकी समाज सेवा निष्ठा और लगन से आज लोगों को हक मिला है। स्वतंत्रता संग्राम के लोगों को सही सुविधा पुरजोर तरीके से मिल सके। इनके इस कृत्य को शत-शत नमन है इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी ने कहा कि भारत सरकार ने भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को सम्मानित किया था। इन्होंने समाज को आगे बढ़ाने का कार्य भी किया। उन्होंने कहा युवा पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे ले जाने का कार्य करें। युवा देश का भविष्य है युवाओं के उत्थान के लिए नेहरू युवा केंद्र तमाम तरीके के कार्यक्रम संचालित कर रहा है। जिले स्तर से विकास खंड गांव स्तर तक योजनाओं को संचालित किया जाता है गांव स्तर पर महिला एवं युवा एवं युवती संगठनों का गठन किया गया उनके माध्यम से सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है। इस अवसर पर योगाचार्य अजय राजपूत ने कहा युवा देश का भविष्य इनसे ही देश का विकास सुनिश्चित है कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री इनकी प्रेरणा स्रोत है इन्होंने पिछड़ों और दलितों के लिए उत्थान के कार्य किया जो आज धरातल पर दिखाई पड़ रहा है इस अवसर पर प्रमुख रूप से आदर्श कुमार, टिल्लू राजपूत, रवि, गुड्डू, शिवकुमार, अविनाश, अनीता, लक्ष्मी, संजीव, कपिल, विनीता, लवकुश, सतीश, जयप्रकाश, बंटू, श्रीनाथ दोहरे सहित तमाम कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उपस्थित रहे। और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। एवं अतिथियों को बैच लगाकर स्वागत तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजनंदन राजपूत ने की वहीं कार्यकर्म का संचालन एकेराज द्वारा किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
