उत्तर प्रदेश आगरा थाना हरीपर्वत क्षेत्र में ई-रिक्शा अन्यत्रित होकर नाले में गिरने से पिता – पुत्र की क्षेत्रिय जनता ने बचाई जान। ( जी,डी, वर्मा की खास रिपोर्ट )

( थाना हरीपर्वत क्षेत्र में ई-रिक्शा अन्यत्रित होकर नाले में गिरने से पिता – पुत्र की क्षेत्रिय जनता ने बचाई जान )

आगरा थाना हरीपर्वत अंतर्गत लंगड़े की चौकी नाले के पास एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। पिता—पुत्र नाले में गिरे, लोगों ने नाले में कूदकर दोनों को बाहर निकाला  ।टला बड़ा हादसा | शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया | रिक्शा चालक और उसका दस साल का बेटा नाले में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत नाले में कूदकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, बाद में जेसीबी की मदद से नाले में डूबा ई—रिक्शा भी बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला काफी बड़ा है और उसकी कोई बाउंड्रीवॉल भी नहीं है,कई बार इस संंबंध में शिकायत भी की गई है, नाले की दीवार न होने के कारण हादसे होते रहते हैं।

( जी,डी, वर्मा की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!