सुल्तानपुर थाना लंभुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस एवं स्वाद टीम द्वारा 10,000 का इनामी वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( सरवर हुसैन की खास रिपोर्ट )

( अन्तर्जनपदीय 10000 रुपये का इनामिया लुटेरा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा व कारसूस बरामद )
डॉ0 विपिन कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन अंकुश में वांछित/इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के तहत ,श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर तथा श्री राधेश्याम शर्मा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में थाना लम्भुआ पुलिस टीम व स्वाट टीम/संर्विलांस टीम सक्रियता से मु0अ0सं0 482 / 392 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0-558/2020 धारा 394/308 भा0द0वि0 में प्रकाश में आये वांछित/ 10000रुपये के इनामिया अभियुक्त दयाराम विश्वकर्मा पुत्र बचई निवासी ग्राम रमगढा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को आज दिनांक-08.04.2021 को समय करीब 01.10 बजे रात्रि में हाइवे नरहरपुर रेलवे क्रासिंग से लगभग 01 कि0मी लम्भुआ की तरफ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से लूट के 800 रुपये , अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद मोटर साइकिल स्पेलन्डर यूपी-44 एबी 1648 फर्जी नम्बर की जिस सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-148/2021 धारा 411/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया । पकडे गये अभियुक्त द्वारा अपने साथियो के साथ रेकी कर जनपद में तथा आसपास के जनपदो में चोरी/लूट/छिनैती की घटना को अन्जाम दिया जाता है । पूछातछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै और मेंरे साथियो द्वारा मोटर साइकिल चोरी /छीनकर ,चोरी/छीनैती/लूट की घटना करित करते तथा नम्बर बदलकर चलाते है फिर मोटर साइकिलो को बेच देते है, बेचने से मिले पैसो को हम लोग अपने शौक पूरे करते है । अभियुक्त से कडाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक-24/08/2020 को अपने साथियों के साथ मिलकर ईकाम कम्पनी के कर्मचारी से कस्बा लम्भुआ से 3.5 लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गये थे उन पैसो को हमलोगो ने बराबर बराबर हिस्सा बाट लिया था जिसमे मुझे अच्छा खासा हिस्सा मिला थी जिससे अभी तक खर्च चल रहै है । दिनांक-29.09.2020 को रात करीब 08 बजे चांदा जाने वाली रोड से नरहर पुर रेलवे क्रासिंग से 02 व्यक्तियों को तमंचे की बट से सिर पर वार कर उनकी मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर काले रंग की छीन लिये थे उसे लेकर चांदा रोड की तरफ जा रहे थे कि मोटर साइकिल बंद हो गयी और फिर स्ट्रार्ट नही हुई जिसे हमलोग वही छोडकर चले गये । अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
दयाराम विश्वकर्मा पुत्र बचई निवासी ग्राम रमगढा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़
गिरफ्तारी स्थान समय
समय करीब 01.10 बजे रात्रि में हाइवे नरहरपुर रेलवे क्रासिंग से लगभग 01 कि0मी लम्भुआ की तरफ
बरामदगी
1- एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर
2-01 अदद मोटर साइकिल स्पेलन्डर यूपी-44 एबी 1648 फर्जी नम्बर, चेचिस नं0-MBLHA10CGGHC48786
3- लूट के 800 रुपये
अपराधिक इतिहास;-
अभियुक्त दयाराम विश्वकर्मा पुत्र बचई निवासी ग्राम रमगढा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़
1-मु0अ0सं0-263/07 धारा 382 भा0द0वि0 थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़
2-274/08 धारा 379 भा0द0वि0 थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
3-मु0अ0सं0-482/20 धारा 392/411 थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपर
5-मु0अ0सं0-558/2020 धारा 394/308 भा0द0वि0 थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर
6-147/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर
7- मु0अ0सं0-148/2021 धारा 411/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना लम्भुआ जनपद सलुतानपुर
गिरफ्तारी टीम-
1-उ0नि0 सुनील कुमार पाण्डेय प्रभारी थाना लम्भुआ मय हमराह टीम
2- उ0नि0 अजय प्रताप सिंह यादव संर्विलांस/स्वाट टीम प्रभारी मय हमराह

( सरवर हुसैन की खास रिपोर्ट )
