गोंडा देवीपाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में हो यूपी पुलिस परिक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न परिक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( देवीपाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में हो यूपी पुलिस परिक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु विभिन्न परिक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
जनपद गोण्डा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चल रही उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल व निर्बाध रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का का भ्रमण कर जायजा लिया गया।डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रों के प्रबंधकों व ड्यूटीरत कर्मियों से पूर्ण पारदर्शिता व सतर्कता के साथ परीक्षा कराने तथा शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुये परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए गए। परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए चौराहों,बाजारों आदि में समुचित पुलिस प्रबंध व निर्बाध रूप से यातायात संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा को निर्देशित किया गया।
विदित हो कि डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा परीक्षा की सुचिता व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराए जाने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर पुलिस ड्यूटियों की सतर्कता तथा अन्य व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण किया जा रहा था। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों की निगरानी हेतु स्थापित किये गये कण्ट्रोल रुम द्वारा की जा रही निगरानी का डीआईजी द्वारा स्वयं पर्यवेक्षण किया जा रहा था।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
