उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील सदर में समाधान दिवस पर फरियादो के प्रार्थनापत्र पर सुनी समस्या एंव त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों दिया गए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील सदर में समाधान दिवस पर फरियादो के प्रार्थनापत्र पर सुनी समस्या एंव त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों दिया गए निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी औरैया श्री नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा तहसील औरैया में उपस्थित होकर तहसील दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। जनता-जनार्दन की शिकायतों को सुनते हुए महोदयगण द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तहसील दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। महोदयगण द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, एस.डी.एम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर समेत सम्बन्धित अन्य पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अधिकार कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!