औरैया चम्बल बीहड़ की दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार सहित अन्य अभियुक्तगणों को मान0 न्यायालय औरैया स्पेशल न्यायाधीश (डी0ए0ए0) एक्ट औरैया द्वारा दोषी पाए गए अभियुक्त का आज 20/02/2024को सुनाया जाऐगा फैसला। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( चम्बल बीहड़ की दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार सहित अन्य अभियुक्तगणों को मान0 न्यायालय औरैया स्पेशल न्यायाधीश (डी0ए0ए0) एक्ट औरैया द्वारा दोषी पाए गए अभियुक्त का आज 20/02/2024को सुनाया जाऐगा फैसला )

उत्तर प्रदेश औरैया अवगत कराना है कि चम्बल बीहड़ की दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार सहित अन्य अभियुक्तगणों को मान0 न्यायालय औरैया स्पेशल न्यायाधीश (डी0ए0ए0) एक्ट औरैया द्वारा कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/1994 धारा 364-ए भादवि वादी श्री कृष्ण त्रिपाठी पुत्र रामसनेही निवासी गडिया बक्सीराम कोतवाली औरैया जनपद इटावा द्वारा 10-15 अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी के भाई प्रमोद कुमार उम्र करीब 35 वर्ष की दिनांक 19-20.03.1994 की रात्रि में ट्यूबेल ग्राम गढ़िया बक्सीराम से अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध में दिनांक 20.03.1994 को पजीकृत कराया। विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा ग्रहण कर सम्पादित की गयी विवेचना के क्रम में अपहृत प्रमोद पुत्र रामसनेही दिनांक 26.04.1994 को स्वंय वापस आया बयान अपहृत के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 364-ए भादवि का लोप कर धारा 365 भादवि में तरमीम हुआ व सीमा परिहार पुत्री शिरोमणि निवासी बबाईन थाना कोतवाली औरैया जनपद इटावा सहित 09 आभियुक्तगण प्रकाश में आये। सभी अभियुक्तगणों के विरुद्ध मान0 न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। मान0 न्यायालय द्वारा थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में आज दिनांक- 20.02.2024 को सीमा परिहार सहित अन्य अभियुक्तगणों को दोषी पाया गया है जिसका निर्णय मान0 न्यायालय द्वारा सुरक्षित करते हुए कल दिनांक- 21.02.2024 को सुनाया जायेगा।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!