औरैया पोरवाल समूह द्वारा अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के पदाधिकारिओं के आगमन पर किया गया भव्य स्वागत। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पोरवाल समूह द्वाराअखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के पदाधिकारिओं के आगमन पर किया गया भव्य स्वागत )
उत्तर प्रदेश औरैया पोरवाल समूह द्वारा अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष आनन्द गुप्ता (डाबर) के नेतृत्व में आज दिनांक 22 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को दोपहर 2 बजे कानपुर रोड, औरैया स्थित होटल पैराडाइज-इन में अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारिओं के औरैया आगमन पर उनका हृदय से स्वागत व अभिनंदन किया गया, पोरवाल समूह, औरैया के सदस्यों ने कानपुर निवासी राष्ट्रीय महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पुरवार एडवोकेट, राष्ट्रीय महामंत्री हरिहरनाथ गुप्ता एडवोकेट व उरई निवासी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सेवानिवृत कैप्टन सुबोध गुप्ता को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन किया, अभिनंदन समारोह के अंतर्गत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पुरवार ने बताया कि जनवरी-2024 में पंचवर्षीय चुनाव के उपरांत महासभा का नया कार्यकाल (2023-2028) प्रारंभ हो गया है, जिसके अंतर्गत समूचे भारत में संचालित महासभा के नव निर्वाचित/नवगठित पदाधिकारिओं, आजीवन व साधारण सदस्यों तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों से जनसंपर्क तथा सामाजिक चिंतन के साथ आदर्श समूह व समाज की स्थापना की जाएगी, उन्होंने बताया कि सजातीय निर्धन छात्रों- छात्राओं की शिक्षा, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में मदद, शिक्षित बेरोजगारों को दैनिक रोजगार हेतु बिना ब्याज के आर्थिक मदद, महासभा द्वारा अधिक से अधिक स्थानों पर धर्मशाला की व्यवस्था, जरूरतमंद लोगों के लिए समाज कल्याण प्रकोष्ठ का विस्तार, टूटे व बिखरे परिवारों को जोड़ने के लिए न्याय समिति का गठन आदि जनहित की योजनाओं पर समाज के लोगों से विचार विमर्श करने के साथ उपरोक्त सामाजिक गतिविधियों को सर्वसम्मति से क्रियाशील किया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री हरिहर नाथ गुप्ता व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सेवानिवृत्ति कैप्टन सुबोध गुप्ता ने कहा कि महासभा के पदाधिकारिओं द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया जा चुका है, वर्तमान समय की बड़ी सामाजिक समस्या सजातीय अविवाहित युवक-युवतिओं के विवाह हेतु परिचय सम्मेलन तथा महासभा द्वारा संचालित विवाह योग्य बच्चों के बहुतायत संकलन का प्रयास जिससे समाज के लोगों को घर बैठे अपने मनपसंद के वर-वधू चुनने का अवसर प्राप्त हो सके तथा अपूर्वा पत्रिका के वितरण की व्यवस्था को सुचारू रूप से सुदृढ़ बनाया जाएगा, आयोजन के उपरांत महासभा के पदाधिकारियों द्वारा अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा जनपद-औरैया हेतु शहर के प्रमुख समाजसेवी शिव कुमार पुरवार को जिलाध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता कपिल गुप्ता को महामंत्री तथा आदित्य पोरवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया, आयोजन में मौजूद पोरवाल समूह, औरैया के बंधुओ ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष आनन्द गुप्ता (डाबर), आजीवन सदस्य आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, राजीव पोरवाल (रानू), आदित्य पोरवाल व अखिलेश पोरवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
