उत्तर प्रदेश औरया थाना दिबियापुर पुलिस की लापरवाही सामने आई क्षेत्र से विगत दिनों हुई बाईक चोरी का खुलासा न होने पर पीड़ित महिला पत्रकार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट ))


( थाना दिबियापुर पुलिस की लापरवाही सामने आई क्षेत्र से विगत दिनों हुई बाईक चोरी का खुलासा न होने पर पीड़ित महिला पत्रकार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार )
उत्तर प्रदेश औरैया 27 जनवरी को महिला पत्रकार की बाइक भीड़भाड़ युक्त गिर्राज पैलेस दिबियापुर से हुई थी चोरी। जिसका मुकदमा दिबियापुर थाने में हुआ था दर्ज। लगभग 1 महीना बीत जाने के बाद भी बाइक का नहीं चला पता। महिला पत्रकार ने थाना प्रभारी दिबियापुर पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप। वही पीड़ित महिला पत्रकार के अनुसार थाना प्रभारी दिबियापुर कहते हैं कि जब हम लोग दबिश देने जाते हैं तो….. समाज के लोग फायरिंग शुरू कर देते हैं। इसलिए हम लोग कुछ नहीं कर सकते और न ही मेरे पास गाड़ी की एजेंसी है जो तुम्हें हम गाड़ी दिला दें? वहीं पीड़ित महिला पत्रकार के अनुसार थाना दिबियापुर पुलिस 7 दिन के अंदर अगर बाइक बरामद नही करती हैं तो वह धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। जिलाधिकारी महोदया को प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
