सहारनपुर थाना नानोता पुलिस द्वारा जिला बदर हुए अभियुक्त के की नोटिस चस्पापनाह देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

 

( थाना नानोता पुलिस द्वारा जिला बदर हुए अभियुक्त के की नोटिस चस्पापनाह देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई )

सहारनपुर थाना नानोता प्रभारी अमित नागर की मोहल्ला वासियों को सख्त हिदायत,अफजाल को पनाह देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई अभी हाल ही में जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद एसडीएम उप-जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा गैंग लीडर अफजाल पुत्र तौफिक निवासी मौहल्ला अफगान कस्बा व थाना नानोता को आईपीसी की धारा 3/4 उ,प्र,गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिलाबदर किया गया।इसी के तहत थाना नानोता प्रभारी अमित नागर के कुशल निर्देशन मे उनकी पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक जीतेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक जयवीर सिंह द्वारा पुलिस की एक बड़ी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अफजाल के घर पहुंचकर नोटिस तामील करा लाउडस्पीकर से की मुनादी,कि अभियुक्त अफजाल को पनाह देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा होगी सख्त कार्रवाई।आपको बता दें,कि‌ अभी हाल ही में अभियुक्त अफजाल को एसडीएम उप-जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा छह माह के लिए जिले से बाहर किया गया है।साथ ही साथ यह सख्त हिदायत भी दी गई,कि अभियुक्त अफजाल माननीय न्यायालय में अपनी नियत तारीख के दौरान ही सहारनपुर में प्रवेश कर सकता है।आपको बता दें,कि थाना नानोता पुलिस ने सख्त हिदायत के साथ अभियुक्त अफजाल को जनपद शामली की सीमा में छोड़ा।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!