उत्तर प्रदेश फतेहपुर सदर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त कुख्यात शातिर अपराधी तमंचा कारतूस व गांजा बरामद कर किया गया गिरफ्तार | ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

 ( फतेहपुर सदर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त कुख्यात शातिर अपराधी हुआ गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश फतेहपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल सर्वेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर की रईस अहमद उर्फ बउआ नाम का व्यक्ति जो कि नशे का कारोबार करता है गांजा लेकर आया है और अपने घर के पास मोहल्ला पीरनपुर में गांजा बेच रहा है और रुपए के लेनदेन को लेकर गांजा लेने वालों से झगड़ा किया है उसके पास तमंचा भी है और हवाई फायर भी किया है इस सूचना पर एस एच ओ मय हमराही फोर्स एवं हंस मतलब चौकी मुराइन टोला चौकी रोडवेज मय कोबरा मोबाइल के दबिश देकर 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर नाजायज दो जिंदा कारतूस 315 बोर और दो खोखा कारतूस 315 बोर व 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 237/ 2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मुकदमा अपराध संख्या 238 /2021 धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत दर्ज कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया है कामयाबी में एसएचओ सत्येंद्र सिंह उप निरीक्षक प्रभु नाथ यादव उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव कांस्टेबल राम कुमार कांस्टेबल राज कमल वर्मा कांस्टेबल राजकुमार कांस्टेबल राहुल कांस्टेबल शारदा प्रसाद शुक्ला कांस्टेबल चंद्रभान कांस्टेबल धर्मेंद्र मौजूद रहे।

 

 ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट ) 

Back to top button
error: Content is protected !!