गोंडा थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान चोरी की गई 04 बैट्री बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान चोरी की गई 04 बैट्री बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

जनपद गोण्डा थाना कोतवाली नगर में वादी महबूब पुत्र सत्तार निवासी मोहल्ला महाराजगंज द्वारा दी गयी लिखित तहरीर की उनका ई-रिक्शा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। काफी खोजबीन के बाद ई-रिक्शा करबला रोड मोहल्ला महराजगंज से मिला गया लेकिन उसमें बैट्री नही लगी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था तथा विवेचना उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह को सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 2 आरोपी अभियुक्तों- 1. इमरान उर्फ शानू पुत्र अनीस उर्फ मो0 यासीन निवासी 8/93 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, 2. फरहान उर्फ गोलू पुत्र वारिस सलमानी उर्फ गब्बर निवासी उतरौला रोड महराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से चोरी की 4 अदद बैट्री बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पियूष एवं कांस्टेबल अफजल शामिल रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!