औरया थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 140ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस ) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 140ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस ) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री राम मोहन शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल, औरैया के नेतृत्व में दिनांक 24.02.2024 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1. रमजान उर्फ लखनऊवा पुत्र मुबारक निवासी ग्राम रौशँगपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 44 वर्ष को कस्बाजाना जाने वाले मार्ग से करीब 50 मीटर पहले वहद कस्वा भीखेपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया से मय 140 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल, औरैया पर मु0अ0सं0 79/2024 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना अजीतमल व थाना अयाना पर कई मुकदमे पंजीकृत हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. रमजान उर्फ लखनऊवा पुत्र मुबारक निवासी ग्राम रौशँगपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 44 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.अभियुक्त रमजान उर्फ लखनऊवा उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 79/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।
2. मु0अ0सं0 03/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना अयाना जनपद औरैया।
3. मु0अ0सं0 94/2023 धारा 420/452/323/504/506 भादंवि थाना अजीतमल जनपद औरैया।
4. मु0अ0सं0 212/2017 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया।
5. मु0अ0सं0 159/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना अयाना जनपद औरैया।
बरामदगी विवरण-
1. अभियुक्त रमजान उर्फ लखनऊवा उपरोक्त के कब्जे से 140 ग्राम नाजायज चरस बरामद।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री राजकुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल)
2. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार
3. हे0का0 266 रामभरत
4. का0 1104 विपिन कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!