कासगंज थाना पटियाला क्षेत्र गंगा स्नान से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली की बैरिंग टूटने से जा गिरी तालाब में महिलाओं/बच्चों सहित लगभग 15 लोगों की हुई मौत 25 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना पटियाला क्षेत्र गंगा स्नान से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली की बैरिंग टूटने से जा गिरी तालाब में महिलाओं/बच्चों सहित लगभग 15 लोगों की हुई मौत 25 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल )
उत्तर प्रदेश कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र के दरियाबगंज से बहुत बड़ी खबर, सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 15 लोगों की मौत | श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार | गंगा स्नान के लिए जाते समय हुआ सड़क हादसा 8 महिलाओं और 7 बच्चों की मौत | लगभग 25 लोग गंभीर घायल | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक अफसरों को तत्काल प्रभाव से बचाव और राहत कार्य मे जुटने के लिए कहा |
ट्रैक्टर की ट्रॉली का टूट गया बैरिंग,तालाब में समा गईं 24 जानें, जानें किस तरह हुआ दर्दनाक हादसा
कासगंज उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस हादसे में सात मासूम बच्चे और आठ महिलाओं सहित 24 की मौत होने की सूचना है।
जानें कैसे हुआ ये हादसा
शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में समा गए। इस हादसे की वजह ट्रैक्टर की ट्रॉली का बैरिंग टूटना बताया जा रहा है। बैरिंग टूटते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हुए और तालाब में गिर गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत की सूचना है।ये हादसा पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर हुआ। मृतकों के परिवारों की महिलाओं की चीत्कारों से एटा का नगला कसा गांव दहल उठा। तीन गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान को जा रहे थे,जिसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक लोग थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी,जिसमें बच्चों को मिलाकर कुल 52 लोग सवार थे।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
