उत्तर प्रदेश कौशाम्बी कोखराज पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग पटाखों की आवाज से गूजा कौशांबी क्षेत्र सब जलकर हुआ राख 06 लोगों की हुई दर्दनाक मौत लगभग 18 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( ADG भानु भास्कर का बयान )

( कोखराज पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग पटाखों की आवाज से गूजा कौशांबी क्षेत्र सब जलकर हुआ राख 06 लोगों की हुई दर्दनाक मौत लगभग 18 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल )

कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है और हादसे में चार लोगों की मृत्यु हुई है। कुछ घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है। कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका। विस्फोट में 6 लोगों की मौत, 8 के फंसे होने की आशंका।भयंकर विस्फोट में 18 लोग झुलसे । कई किमी दूर तक सुनी गई आवाज । कोखराज में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामला विस्फोट मामले में ADG भानु भास्कर का बयानअब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई | 8 लोगों को अस्पताल भेजा गया | कोखराज थाना इलाके के भरवारी काबे की फैक्ट्री मालिक मोहम्मद शाहीद की भी मौत | 10 एम्बुलेंस डॉक्टर्स की टीम मौके पर हैं | केमिकल फायर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है | 4 लोगों को रेफर किया गया है उनकी हालात गंभीर है |उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कोखराज के पास प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई।आग लगने के बाद भीषण धमाका हुआ,जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए।मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।घटना से नाराज लोगों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।खबर लिखे जाने तक पुलिस,प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई थी। जिले के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की कोखराज के पास पटाखा फैक्ट्री है।रविवार दोपहर लगभग 12 बजे फैक्ट्री में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे इसी बीच अचानक धमाके होने लगे। तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।अंदर से शराफत अली के बेटे शाहिद और उनके भाई कौसर के साथ एक अन्य को बाहर निकाला गया है, सभी की हालत गंभीर है।

 ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट ) 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!