उत्तर प्रदेश औरया यमुना तट पर एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा चलाया गया गड्ढा मुक्त अभियान। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( यमुना तट पर एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा चलाया गया गड्ढा मुक्त अभियान )

उत्तर प्रदेश औरया एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया आज दिनांक 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को प्रातः 8 बजे से बदहाल पड़े गड्ढों में तब्दील यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्ययीकरण के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, औरैया के सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा श्मशान घाट का समतलीकरण कराया गया, उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुनील कुमार अवस्थी ने की, बैठक में यमुना तट से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना नदी में आई बाढ़ के उपरांत प्रतिवर्ष श्मशान घाट पर काफी लंबी दूरी तक मिट्टी का कटान हो जाता है, जिससे अंत्येष्टि स्थल बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो जाता है, वहां पर लोगों को अपने परिजनों की अंत्येष्टि करने में काफी असुविधा हो रही थी,”मृत्यु अटल सत्य” यह सभी को स्वीकार करना पड़ेगा, “देखी जमाने की यारी, सबको जाना बारी-बारी”, उन्होंने बताया कि यमुना तट पर औरैया शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग दस अंत्येष्टियों के साथ हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है, समतल व स्वच्छ श्मशान घाट होने पर लोगों को अपने परिजनों की अंत्येष्टि करने में सहूलियत मिल सकेगी, बैठक में यमुना नदी में अनवरत गिर रहे गंदे नालों की रोकथाम, जानलेवा विश्रांत का जीर्णोद्धार, ऊपर नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित अंत्येष्टि स्थल में ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए अंत्येष्टि में आए लोगों हेतु प्रांगण में पंखों व पीने के ठंडे पानी हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था, अंत्येष्टि स्थल की पैमाइश आदि जनहित की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया, समिति के संस्थापक ने बताया कि जो दानवीर अपने स्मृतिशेष बुजुर्गों की स्मृति में अंत्येष्टि स्थलों का रंग-रोगन, पंखे या वाटर कूलर लगवाना चाहते हैं, उनका हृदय से स्वागत है। कार्यक्रम के समापन पर नगर पालिका परिषद की जेसीबी के चालक जीतू पाल व श्मशान घाट की प्रतिदिन सफाई करने वाले सफाई कर्मी रज्जन बाल्मीक, रामप्रसाद बाल्मीक व अजय बाल्मीक का समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, योगेश गुप्ता, देवेंद्र आर्य, दिनेश चंद्र शिवहरे, संतोष कुशवाहा, सुनील अवस्थी, हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!