औरया थाना फफूंद पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 11किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) एवं व 2 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना फफूंद पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 11किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) एवं व 2 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के दिशा निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल नेतृत्व में जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वांछित/वारण्टी/ जिलाबदर/पुरुस्कार घोषित, मफरूऱ अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु व आगामी लोक सभा चुनाव वर्ष 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के तहत कृत कार्यवाही के क्रम थानाध्यक्ष फफूंद मय हमराहीगणो के औरैया रोड पर तुर्कीपुर मोड पर चैकिंग कर रहा थे चैकिंग के दौरान मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुयी कि दो व्यक्ति औऱैया के तरफ से अवैध असलाह लेकर मोटर साईकिल से आ रहे है कुछ समय बाद एक मोटर साईकिल औऱैया की तरफ से आती दिखाई दी मोटरसाईकिल के नजदीक आने पर टार्च की रोशनी को जलाते हुये रुकने का इशारा किया तो दोनो अभियुक्तगण एक दम गाडी मोड कर पीछे को भागने का प्रयास करने लगे औऱ मोटर साइकिल स्लिप होकर गिर पडी पीछे मोटरसाइकिल पर बेठे व्यक्ति ने चिल्लाते हुये अपने साथी से कहा कि सामने पुलिस खडी है पकडे जायेगें अपने पास लिये तमंचे से गोली मार तभी पुलिस को जान से मारने की नीयत से बदमाशो ने फायर शुरु कर दिया जिससे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी बाल बाल बचे बचाव का कोई रास्ता न होने की स्थिति में गिरफ्तारी के उद्देश्य से सिखलाये गये तरीके से आवश्यक बल प्रयोग कर एक दम दोडकर घेर-घार कर ,तत्काल दबिश देकर दोनो व्यक्तियो को बम्वा की पुलिया से करीब 50 कदम की दूरी पर पकड लिया पकडे गये अभियुक्तगणो 1.नरेन्द्र सिंह पुत्र महीपाल सिंह निवासी विजयपुर डेरा, नगला पाठक थाना फफूंद जनपद औरैया 2.प्रमोद सिंह पुत्र हाकिम सिंह निवासी विजयपुर डेरा, नगला पाठक थाना फफूंद जनपद औरैया की जामातलाशी से एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर नाल में फसा हुआ तथा दो अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा नाजायज व 11 किग्रा0 गांजा व दो अदद मोबाइल फोन VIVO, OPPO कम्पनी का तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल होण्डा साइन UP79 U 9767 के साथ गिरप्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 55/2024 धारा 307 आईपीसी (पुलिस मुठभेड) व 3/25 आर्म्स एक्ट व 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगणो से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वे नाजायज गांजे को विभिन्न राज्यो से लाकर जनपद औरैया में विक्रय करते थे तथा विक्रय करने के उपरान्त जो धन प्राप्त होता था उससे अपने शौक पुरे करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.नरेन्द्र सिंह पुत्र महीपाल सिंह निवासी विजयपुर डेरा, नगला पाठक थाना फफूंद जनपद औरैया 2.प्रमोद सिंह पुत्र हाकिम सिंह निवासी विजयपुर डेरा, नगला पाठक थाना फफूंद जनपद औरैया

गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 55/2024 धारा 307 आईपीसी (पु0 मुठभेड) व 3/25 आर्म्स एक्ट व 8/20 एनडीपीएस एक्ट
बरामदगी का विवरण:-
1.एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर
2. एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर
3.दो अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा नाजायज
4.11 किग्रा0 गांजा
5.दो अदद मोवाइल फोन VIVO, OPPO कम्पनी
6.घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल होण्डा साइन UP79 U 9767

गिरफ्तार करने वाली टीमः प्रथम टीम-
एस0ओ0जी0/सर्विलांस प्रभारी श्री प्रवीन कुमार, मय टीम
द्वितीय टीम-
01. थानाध्यक्ष श्री गंगादास गौतम थाना फफूंद जनपद औऱैया
02.उ0नि0 श्री बृजानन्द थाना फफूंद जनपद औऱैया
03.का0 299 सुरेन्द्र कुमार थाना फफूंद जनपद औऱैया
04.का0 1162 विनोद कुमार थाना फफूंद जनपद औऱैया।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!